ईद की नमाज़ में इमाम के साथ अतिरिक्त तकबीरों के दौरान शामिल होना

1,779

प्रश्न 48974

अगर मैं ईद की नमाज़ में इमाम के साथ उस समय शामिल होता हूँ जब वह तकबीर-ए-तहरीमा के बाद अतिरिक्त तकबीरें कहना शुरू कर देता है, तो क्या मैं इमाम के तकबीर कह लेने के बाद वे तकबीरें कहूँ जो मुझसे छूट गई थींॽ

उत्तर का पाठ

हर प्रकार की प्रशंसा एवं गुणगान केवल अल्लाह के लिए योग्य है, तथा दुरूद व सलाम की वर्षा हो अल्लाह के रसूल पर। इसके बाद :

शैख इब्ने उसैमीन रहिमहुल्लाह से पूछा गया : अगर मैंने इमाम को इस हाल में पाया कि वह ईद की नमाज़ पढ़ा रहा था और अतिरिक्त तकबीरें कह रहा था, तो क्या हुक्म हैॽ क्या मैं उन तकबीरों को पूरा करूँ, जो मुझसे छूट गई थीं या मुझे क्या करना चाहिएॽ

तो उन्होंने जवाब दिया :

“यदि आप इमाम के साथ तक्बीरों के दौरान शामिल हों, तो आप पहले तकबीर-ए-तहरीमा कहें, फिर शेष तकबीरों में इमाम का पालन करें और जो गुज़र गया, उसे आपको पूरा करने की ज़रूरत नहीं है।”

संदर्भ

ईदैन की नमाज़

स्रोत

“मजमूओ फतावा इब्ने उसैमीन” (16/245)

at email

न्यूज़लेटर

इस्लाम प्रश्न और उत्तर वेबसाइट के न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

phone

इस्लाम प्रश्न और उत्तर एप्लिकेशन

सामग्री तक त्वरित पहुँच और ऑफ़लाइन ब्राउज़िंग के लिए

download iosdownload android