शुक्रवार 10 शव्वाल 1445 - 19 अप्रैल 2024
हिन्दी

साल के दौरान अर्जित किए गए नये माल की ज़कात का हुक्म

प्रश्न

अगर किसी आदमी के पास साल के शुरू में जकात के निसाब से $ 10,000 अधिक पैसा है, और वर्ष के अंत में उसके पास 5000 डॉलर अतिरिक्त आ गए, अर्थात उसके पास कुल $ 15,000 हो गए। यह $ 5,000 साल की शुरुआत में उसकी संपत्ति में नहीं था। तो क्या जकात केवल $ 10,000  का निकाला जाएगा या $ 15000 का? यह मैं स्पष्टीकरण चाहता हूँ।

उत्तर का पाठ

हर प्रकार की प्रशंसा और गुणगान केवल अल्लाह तआला के लिए योग्य है।.

उत्तर:

हर प्रकार की प्रशंसा और गुणगान केवल अल्लाह के लिए योग्य है।

ज़कात केवल उसी राशि में अनिवार्य है जिस पर एक साल बीत गया हो और वह दस हजार डॉलर है, सिवाय इसके कि यदि वह अतिरिक्त राशि जो कि पाँच हजार डॉलर है, मूल राशि का लाभ और उसका उत्पादन हो, तो उस समय उसका साल उसकी मूल राशि का साल होगा। अतः पूरे पंद्रह हजार में जकात अनिवार्य होगी।

इस्लाम प्रश्न और उत्तर

स्रोत: शैख मुहम्मद सालेह अल-मुनज्जिद