वेबसाइट इस्लाम प्रश्न और उत्तर का सहयोग करें

हम आशा करते हैं कि आप साइट का समर्थन करने के लिए उदारता के साथ अनुदान करेंगे। ताकि, अल्लाह की इच्छा से, आपकी साइट – वेबसाइट इस्लाम प्रश्न और उत्तर - इस्लाम और मुसलमानों की सेवा जारी रखने में सक्षम हो सके।

मुसलमान महिला के हिजाब की शर्तें

18-08-2013

प्रश्न 214

मुसलमान महिला का पोशाक किस तरह होना चाहिए ताकि यह कहा जा सके कि वह एक मुसलमान महिला है ?

उत्तर का पाठ

हर प्रकार की प्रशंसा और गुणगान केवल अल्लाह तआला के लिए योग्य है।.

हर प्रकार की प्रशंसा और गुणगान केवल अल्लाह के लिए योग्य है।

विद्वानों ने पराये (अजनबी) मर्दों के सामने मुस्लिम महिला के हिजाब की शर्तों को क़ुरआन व हदीस में वर्णित प्रमाणों से लिया है। अगर महिला इनकी पाबंदी कर ले, तो वह जो भी चाहे पहनकर सार्वजनिक स्थानों आदि पर जा सकती है और उसका हिजाब इस्लामी हिजाब होगा। ये शर्तें संक्षेप में निम्नलिखित हैं :

1- हिजाब उसके पूरे शरीर को ढांकने वाला (कवर करने वाला) हो।

2- वह मोटा हो कि उसके नीचे की चीज़ों को प्रदर्शित न करता हो।

3- वह ढीला हो तंग न हो।

4- वह सजाया हुआ न हो कि पुरूषों की निगाहों को आकर्षित करता हो।

5- वह सुगंधित न हो।

6- वह शोहरत का लिबास (यानी प्रसिद्ध करने वाला पोशाक) न हो।

7- वह पुरूषों के कपड़ों के सदृश न हो।

8- वह नास्तिक महिलाओं के कपड़ों के सदृश न हो।

9- उसके अंदर क्रॉस (सलीब) और चेतन प्राणियों के चित्र न हों।

अल्लाह की इच्छा से इन शर्तों में से प्रत्येक की वयाख्या अन्य स्थान पर की जायेगी।

(प्रश्न संख्या 6991 देखें)

इस्लाम प्रश्न और उत्तर

महिलाओं के कपड़े
वेबसाइट इस्लाम प्रश्न और उत्तर में देखें