वह बीमार है और उसे निरंतर दवा की ज़रूरत है

1,930

प्रश्न 106455

एक आदमी है जो दिल की बीमारी से पीड़ित है और उसे निरंतरता के साथ दवाई की ज़रूरत है। अर्थात् हर आठ घंटे या छह घंटे में। तो क्या उससे रोज़े की अनिवार्यता समाप्त हो जाएगीॽ

उत्तर का पाठ

हर प्रकार की प्रशंसा एवं गुणगान केवल अल्लाह के लिए योग्य है, तथा दुरूद व सलाम की वर्षा हो अल्लाह के रसूल पर। इसके बाद :

“हाँ, उससे रोज़े की अनिवार्यता समाप्त हो जाएगी, और वह हर दिन के बदले एक ग़रीब व्यक्ति को खाना खिलाएगा। यदि वह चाहे तो प्रत्येक ग़रीब व्यक्ति को एक चौथाई ‘साअ’ चावल दे सकता है, और यदि वह उसके साथ कुछ मांस भी शामिल कर दे, तो यह बेहतर है। और अगर वह चाहे, तो उन्हें रमज़ान की आखिरी रात में खाना खिला दे, या रमज़ान के बाद किसी दूसरे दिन उन्हें दोपहर का भोजन करा सकता है। यह सब जायज़ है।” उद्धरण समाप्त हुआ।

“मजमूओ फतावा इब्ने उसैमीन”, फतावा अस-सियाम (126)।

संदर्भ

कफ्फारा (परायश्चित)

स्रोत

साइट इस्लाम प्रश्न और उत्तर

at email

न्यूज़लेटर

इस्लाम प्रश्न और उत्तर वेबसाइट के न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

phone

इस्लाम प्रश्न और उत्तर एप्लिकेशन

सामग्री तक त्वरित पहुँच और ऑफ़लाइन ब्राउज़िंग के लिए

download iosdownload android