अगर मस्जिद के कुछ फर्नीचरों की ज़रूरत बाक़ी नहीं रह गई है तो उनका क्या किया जाए ?

3,898

प्रश्न 1743

क्या मस्जिद के लिए वक़्फ की गई चीज़ें जैसे कि अलमारियाँ अगर मस्जिद के लिए तंगी पैदा करें और मस्जिद को उनकी ज़रूरत न हो, तो क्या उन्हें हस्तांतरण करना जायज़ है ?

उत्तर का पाठ

हर प्रकार की प्रशंसा एवं गुणगान केवल अल्लाह के लिए योग्य है, तथा दुरूद व सलाम की वर्षा हो अल्लाह के रसूल पर। इसके बाद :

हर प्रकार की प्रशंसा और गुणगान केवल अल्लाह के लिए योग्य है।

जी हाँ, वक़्फ़ को स्थानांतरित करना जायज़ है यदि ऐसा करना ही योग्यतम है। अतः जब मस्जिद की किसी चीज़ की ज़रूरत न रह जाए, जैसे - फर्श (दरी, चटाई, क़ालीन) या अलमारियाँ इत्यादि, तो हम उन्हें उसी तरह से दूसरी मस्जिद में स्थानांतरित कर देंगे, यदि ऐसा करना संभव है। और यदि ऐसा करना संभव नहीं है तो हम इन चीज़ों को बेच देंगे और इनकी क़ीमत को मस्जिद पर खर्च करेंगे। किंतु यदि ये (फर्नीचर औक़ाफ विभाग के हैं), तो औक़ाफ़ विभागा ही इसमें हस्तछेप करेगा, और वह चीज़ करेगा जो सबसे अधिक योग्य है।

संदर्भ

मस्जिदों के अहकाम

स्रोत

लिक़ाउल बाबिल मफ़तूह लिब्ने उसैमीन /168

at email

न्यूज़लेटर

इस्लाम प्रश्न और उत्तर वेबसाइट के न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

phone

इस्लाम प्रश्न और उत्तर एप्लिकेशन

सामग्री तक त्वरित पहुँच और ऑफ़लाइन ब्राउज़िंग के लिए

download iosdownload android