इस्लाम की शुरूआत कब हुई ॽ

9,949

प्रश्न 1985

इस्लाम की शुरूआत कब हुई ॽ तथा मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम और ईसा अलैहिस्सलाम के बीच कितना अंतराल है ॽ

उत्तर का पाठ

हर प्रकार की प्रशंसा एवं गुणगान केवल अल्लाह के लिए योग्य है, तथा दुरूद व सलाम की वर्षा हो अल्लाह के रसूल पर। इसके बाद :

इस्लाम की शुरूआत नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के अवतरण से हुई जब जिब्रील अरब के प्रायद्वीप के मक्का नगर में अल्लाह की ओर से वह्य लेकर आपके ऊपर उतरे और वह रमज़ान के महीने में सोमवार का दिन था, उस समय आपकी उम्र का चालीसवाँ वर्ष था और यह आपके मदीना की ओर हिज्रत (स्थानांतरित) करने से तेरह वर्ष पूर्व की बात है (और वही हिज्री तारीख की शुरूआत है) और ईसवी तारीख के हिसाब से आपको लगभग 608 या 609 ईसवी में संदेष्टा बनाया गया, और सलमान फारिसी रज़ियल्लाहु अन्हु ने (जो कि नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के सहाबा में से हैं) इसे बात की सूचना दी है कि मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम और ईसा अलैहिस्सलाम के बीच छः सौ साल का अंतराल है।

संदर्भ

इतिहास और जीवनी

स्रोत: 

शैख मुहम्मद सालेह अल-मुनज्जिद

Previous
अगला

न्यूज़लेटर

इस्लाम प्रश्न और उत्तर वेबसाइट के न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

इस्लाम प्रश्न और उत्तर एप्लिकेशन

सामग्री तक त्वरित पहुँच और ऑफ़लाइन ब्राउज़िंग के लिए

App StoreGoogle Play