ह़ाजीगण वे कपड़े क्यों पहनते हैंॽ

2,207

प्रश्न 21237

हज्ज के दौरान हाजी उन कपड़ों को क्यों पहनता हैॽ

उत्तर का पाठ

हर प्रकार की प्रशंसा एवं गुणगान केवल अल्लाह के लिए योग्य है, तथा दुरूद व सलाम की वर्षा हो अल्लाह के रसूल पर। इसके बाद :

अल्लाह तआला ने हमें अपने रसूल मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के माध्यम से हज्ज और उम्रा के दौरान इज़ार (तहबंद) और रिदा (चादर) पहनने का आदेश दिया है, जिसकी हिकमत वही जानता है। इसलिए हमें सवाब की आशा में उसके आदेश का पलन करना है, चाहे हमें उसकी हिकमत का पता हो या न हो। विद्वानों ने इस (की हिकमत) के बारे में जो उल्लेख किया है, वह यह है : क़ियामत के दिन लोगों के उठाए जाने और इकट्ठा किए जाने की स्थिति की याद दिलाना, तथा हाजी को विनम्रता और अमीर एवं गरीब के बीच समानता का एहसास दिलाना। हम अल्लाह से प्रार्थना करते हैं कि हमें और आपको सामर्थ्य और शुद्धता प्रदान करे और सत्य पर सुदृढ़ रखे यहाँ तक कि हम उससे जा मिलें।

और अल्लाह ही सामर्थ्य प्रदान करने वाला है। तथा अल्लाह हमारे नबी मुहम्मद, आपके परिवार और साथियों पर दया और शांति अवतरित करे।

संदर्भ

एहराम की हालत में निषिध काम

स्रोत

अल-लजनह अद-दाइमह लिल-बुहूस अल-इल्मिय्यह वल-इफ़्ता (फतावा अल-लजनह अद-दाइमह 11/171)

at email

न्यूज़लेटर

इस्लाम प्रश्न और उत्तर वेबसाइट के न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

phone

इस्लाम प्रश्न और उत्तर एप्लिकेशन

सामग्री तक त्वरित पहुँच और ऑफ़लाइन ब्राउज़िंग के लिए

download iosdownload android