क़ुरआनी आयतों वाला हार पहनकर शौचालय में प्रवेश करना

प्रश्न 2255

प्रश्न : मेरी पत्नी के पास एक ऐसा हार है, जिसमें क़ुरआन की आयतें लिखी हुई हैं। क्या उसके लिए इसे पहने हुए बाथरूम में प्रवेश करना जायज़ है?

उत्तर का पाठ

हर प्रकार की प्रशंसा एवं गुणगान केवल अल्लाह के लिए योग्य है, तथा दुरूद व सलाम की वर्षा हो अल्लाह के रसूल पर। इसके बाद :

कोई ऐसी चीज़ पहनकर शौचालय में प्रवेश करना जायज़ नहीं है, जिसमें पवित्र क़ुरआन की आयतें लिखी हुई हों, क्योंकि इससे अल्लाह तआला के कलाम की बेअदबी (अपमान) होती है। इसलिए आपकी पत्नी के लिए आवश्यक है कि वह शौचालय में प्रवेश करने से पहले उस हार को उतार दे। और नसीहत यह है कि महिला, या बच्चा या कोई भी व्यक्ति अपने गले में क़ुरआन की आयतों पर आधारित कोई चीज़ या तावीज़ न लटकाए, क्योंकि इसमें कुछ धार्मिक निषेध शामिल हैं, भले ही उसे पहनने वाला व्यक्ति उसे पहनकर शौचालय में प्रवेश न करे।

और अल्लाह तआला ही सबसे अधिक ज्ञान रखने वाला है।

संदर्भ

कुर्आन और उसके विज्ञान

स्रोत: 

शैख मुहम्मद सालेह अल-मुनज्जिद

Previous
अगला

न्यूज़लेटर

इस्लाम प्रश्न और उत्तर वेबसाइट के न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

इस्लाम प्रश्न और उत्तर एप्लिकेशन

सामग्री तक त्वरित पहुँच और ऑफ़लाइन ब्राउज़िंग के लिए

App StoreGoogle Play