बीमा पाने के लिए उसने झूठा दावा किया कि घटना कार्यस्थल का चोट है

16,737

प्रश्न 3104

मेरे साथ काम से बाहर एक दुर्घटना घटी, और जब मैं उपचार के खर्च को बर्दाश्त करने में असमर्थ हो गया, तो मैं ने यह दावा किया यह घटना कार्यस्थल का चोट है। और इस आधार पर, कंपनी ने उपचार का खर्च भुगतान किया। अब मैं शर्मिंदा हूँ, तो मुझे क्या करना चाहिए ?

उत्तर का पाठ

हर प्रकार की प्रशंसा एवं गुणगान केवल अल्लाह के लिए योग्य है, तथा दुरूद व सलाम की वर्षा हो अल्लाह के रसूल पर। इसके बाद :

आपको चाहिए कि कंपनी वालों को वास्तविकता से अवगत करा दें और उन्हों ने आपके ऊपर उपचार की जो राशि खर्च की है उसे उन्हें वापस लौटाने या आपके वेतन से काट लेने की पेशकश करें, यदि वे आप को माफ करे दें - अगर उनके हाथ में इसकी योग्यता है - तो आपके ऊपर से भुगतान समाप्त हो जायेगा, अन्यथा आपकी ज़िम्मदारी उस तक समाप्त नहीं होगी जब तक कि आप उनसे अपने ज़िम्मे को बरी न कर लें या उन्हें खर्च वापस लौटा दें। तथा आप झूठ और अन्याय से अपने पालनहार के समक्ष क्षमायाचना करें।

संदर्भ

बीमा

स्रोत

फतावा इस्लामिया इब्ने जिब्रीन /314

at email

न्यूज़लेटर

इस्लाम प्रश्न और उत्तर वेबसाइट के न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

phone

इस्लाम प्रश्न और उत्तर एप्लिकेशन

सामग्री तक त्वरित पहुँच और ऑफ़लाइन ब्राउज़िंग के लिए

download iosdownload android