बाप का अपनी कुछ संपत्ति अपने किसी बच्चे को बेचना

4,195

प्रश्न 3138

क्या आदमी के लिए अपनी संपत्ति में से कुछ अपने किसी बच्चे से बेचना जायज़ है, जबकि ज्ञात रहे कि उनमें से कुछ बच्चे खरीदने पर सक्षम हैं, जबकि कुछ दूसरों के पास कुछ भी नहीं है और वे खरीदने पर सक्षम नहीं हैं ?

उत्तर का पाठ

हर प्रकार की प्रशंसा एवं गुणगान केवल अल्लाह के लिए योग्य है, तथा दुरूद व सलाम की वर्षा हो अल्लाह के रसूल पर। इसके बाद :

हर प्रकार की प्रशंसा और गुणगान केवल अल्लाह के लिए योग्य है।

आदमी के लिए अपनी संपत्ति में से कुछ हिस्सा अपने कुछ बच्चों पर बेचना जायज़ है यदि वह खरीदने पर सक्षम है, और उसके साथ ऐसा ही मामला करेगा जिस तरह कि वह किसी पराये (अनजाने) व्यक्ति के साथ मामला करता है, और उसका इस तरह पक्ष (तरफ़दारी) नहीं करेगा जिसमें उसे उसके अन्य भाईयों पर वरीयता प्राप्त हो।

संदर्भ

लेनदेन

स्रोत

फतावा स्थायी समिति 13/15 से।

at email

न्यूज़लेटर

इस्लाम प्रश्न और उत्तर वेबसाइट के न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

phone

इस्लाम प्रश्न और उत्तर एप्लिकेशन

सामग्री तक त्वरित पहुँच और ऑफ़लाइन ब्राउज़िंग के लिए

download iosdownload android