क्या रोज़ेदार के शरीर से खून निकलने से रोज़ा टूट जाता हैॽ

1,423

प्रश्न 38073

रोज़ेदार के लिए ख़ून निकालने का क्या हुक्म है, चाहे वह अधिक हो या थोड़ा, क्या इससे रोज़ा टूट जाता है या नहींॽ

उत्तर का पाठ

हर प्रकार की प्रशंसा एवं गुणगान केवल अल्लाह के लिए योग्य है, तथा दुरूद व सलाम की वर्षा हो अल्लाह के रसूल पर। इसके बाद :

अगर उससे लिया गया ख़ून रीति के अनुसार थोड़ी मात्रा में था, तो उसका रोज़ा सही है और उसके लिए उस दिन की क़ज़ा करना ज़रूरी नहीं है। यदि लिया गया ख़ून रीति के अनुसार बहुत अधिक था, तो वह उस दिन की क़ज़ा करेगा ताकि वह विद्वानों की असहमति से बच सके, तथा अपने दायित्व को पूरा करने के लिए सावधानी बरतते हुए।

और अल्लाह ही सामर्थ्य प्रदान करने वाला है। तथा अल्लाह हमारे नबी मुहम्मद और उनके परिवार और साथियों पर दया और शांति अवतरित करे।

संदर्भ

रोज़े को अमान्य करने वाली चीज़ें

स्रोत

अल-लजनह अद-दाईमह लिल-बुहूस अल-इल्मियह वल-इफ्ता 10/263.

at email

न्यूज़लेटर

इस्लाम प्रश्न और उत्तर वेबसाइट के न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

phone

इस्लाम प्रश्न और उत्तर एप्लिकेशन

सामग्री तक त्वरित पहुँच और ऑफ़लाइन ब्राउज़िंग के लिए

download iosdownload android