इस्लाम में गुदना गुदवाने (टैटू बनवाने) का हुक्म

प्रश्न 4130

क्या इस्लाम में टैटू बनवाना (गोदना गुदवाना) जायज़ है?

उत्तर का पाठ

हर प्रकार की प्रशंसा एवं गुणगान केवल अल्लाह के लिए योग्य है, तथा दुरूद व सलाम की वर्षा हो अल्लाह के रसूल पर। इसके बाद :

गुदवाने (टैटू) का अर्थ है : सुइयों द्वारा त्वचा में छेद करना और उसमें सुरमा या कोई अन्य पदार्थ भरना, ताकि त्वचा का रंग बदलकर नीला या हरा हो जाए।

विद्वानों की सर्वसम्मति से ऐसा करना हराम है। (अल-मुग़नी, 1/94)

इमाम बुख़ारी और इमाम मुस्लिम ने अब्दुल्लाह बिन मसऊद रज़ियल्लाहु अन्हु से रिवायत किया है कि उन्होंने कहा : “अल्लाह ने गुदना गोदने वालियों, गुदना गोदवाने वालियों, चेहरे के बाल उखाड़ने वालियों, चेहरे के बाल उखड़वाने वालियों और सुंदरता के लिए दाँतों के बीच विस्तार पैदा करने वालियों पर ला’नत भेजी है, जो अल्लाह की रचना को बदलने वालियाँ हैं।”

मुत्तफ़क़ अलैह (सहीह बुख़ारी व सहीह मुस्लिम)। “अल-लूलू वल-मरजान” ( भाग 2, पृष्ठ 175).

संदर्भ

श्रृंगार

स्रोत: 

साइट इस्लाम प्रश्न और उत्तर

Previous
अगला

न्यूज़लेटर

इस्लाम प्रश्न और उत्तर वेबसाइट के न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

इस्लाम प्रश्न और उत्तर एप्लिकेशन

सामग्री तक त्वरित पहुँच और ऑफ़लाइन ब्राउज़िंग के लिए

App StoreGoogle Play