क्या ईद की नमाज़ के लिए निकलने वाले के लिए नमाज़ की जगह पर दो रकअत तहिय्यतुल-मस्जिद पढ़ना जायज़ हैॽ

1,483

प्रश्न 5266

अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम से प्रमाणित है कि आप ईदैन की नमाज़ के लिए ईदगाह की ओर निकले और आपके साथ पुरुष और महिलाएँ भी बाहर निकलीं। उसके बाद सहाबा रज़ियल्लाहु अन्हुम भी बाहर निकले। क्या उस व्यक्ति के लिए जो ईद की नमाज़ के लिए बाहर निकला है ईदगाह में दो रकअत तहिय्यतुल-मस्जिद पढ़ना जायज़ हैॽ

उत्तर का पाठ

हर प्रकार की प्रशंसा एवं गुणगान केवल अल्लाह के लिए योग्य है, तथा दुरूद व सलाम की वर्षा हो अल्लाह के रसूल पर। इसके बाद :

जो व्यक्ति ईद की नमाज़ के लिए नमाज़ की जगह (ईदगाह) में प्रवेश करे, वह बैठने से पहले तहिय्यतुल-मस्जिद के रूप में दो रकअत नमाज़ नहीं अदा करेगा; क्योंकि ईदगाह में तहिय्यतुल-मस्जिद पढ़ना नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम और आपके सहाबा रज़ियल्लाहु अन्हुम के अमल के विपरीत है।

और अल्लाह ही तौफ़ीक़ प्रदान करने वाला है, तथा हमारे पैगंबर मुहम्मद, आपके परिवार और साथियों पर अल्लाह की दया एवं शांति अवतरित हो।

संदर्भ

ईदैन की नमाज़

स्रोत

अल-लजनह अद-दाईमह लिल-बुहूस अल-इल्मिय्यह वल-इफ़्ता 7/274.

at email

न्यूज़लेटर

इस्लाम प्रश्न और उत्तर वेबसाइट के न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

phone

इस्लाम प्रश्न और उत्तर एप्लिकेशन

सामग्री तक त्वरित पहुँच और ऑफ़लाइन ब्राउज़िंग के लिए

download iosdownload android