मासिक धर्म वाली महिला कब रोज़ा रखेगीॽ

3,369

प्रश्न 10052

मेरी मासिक अवधि आमतौर पर सात और आठ दिनों के बीच रहती है। कभी-कभी सातवें दिन मुझे कोई रक्त नहीं दिखता है, और न ही मुझे पवित्रता (अवधि की समाप्ति) का कोई संकेत दिखाई देता है। तो ऐसी स्थिति में, नमाज़ पढ़ने, रोज़ा रखने और संभोग के संदर्भ में क्या हुक्म हैॽ

उत्तर का पाठ

हर प्रकार की प्रशंसा एवं गुणगान केवल अल्लाह के लिए योग्य है, तथा दुरूद व सलाम की वर्षा हो अल्लाह के रसूल पर। इसके बाद :

आप जल्दबाज़ी न करें जब तक कि आप वह सफेद निर्वहन न देख लें, जिसे महिलाएँ पहचानती हैं और जो शुद्धता (अवधि की समाप्ति) का संकेत है। क्योंकि रक्तस्राव के बंद होने का मतलब यह नहीं है कि मासिक धर्म से पवित्रता हासिल हो गई। बल्कि यह पवित्रता के संकेत को देखने और (मासिक धर्म की) सामान्य अवधि के बीतने से पता चलता है।

संदर्भ

उज़्र वालों के रोज़े
मासिक धर्म और प्रसव रक्तस्राव

स्रोत

शैख इब्ने बाज़ रहिमहुल्लाह के फतावा से उद्धृत

at email

न्यूज़लेटर

इस्लाम प्रश्न और उत्तर वेबसाइट के न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

phone

इस्लाम प्रश्न और उत्तर एप्लिकेशन

सामग्री तक त्वरित पहुँच और ऑफ़लाइन ब्राउज़िंग के लिए

download iosdownload android