जी हाँ, रेज़र से बगल के बाल साफ़ करना जायज़ है, क्योंकि बगल के बालों को हटाना अपेक्षित है, चाहे उन्हें उखाड़कर हटाया जाए, शेव किया जाए या किसी अन्य तरीके से साफ़ किया जाए।
हालाँकि, यदि आसानी से संभव हो, तो बालों को उखाड़ना बेहतर है। इसका कारण नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम का यह फरमान है :
“फ़ितरत (प्राकृतिक स्वच्छता एवं पवित्रता की सुन्नतों) में पाँच चीज़ें शामिल हैं : ख़तना करना, मूँछें छोटी करना, नाखून काटना, बगल के बाल उखाड़ना और शर्मगाह (गुप्तांग) के बाल मूँड़ना।” (सहीह बुख़ारी एवं सहीह मुस्लिम)