रोज़ेदार के लिए सिंघी लगवाना

5,923

प्रश्न 12610

क्या सिंघी लगाने वाला और सिंघी लगवाने वाला रमज़ान के दिन में रोज़ा तोड़ देगा ॽ और क्या वे दोनों रोज़ा तोड़ देंगे और जो कुछ उन दोनों से छूट गया है उसकी क़ज़ा करेंगे या उन दोनों पर क्या करना अनिवार्य है ॽ आशा है कि मुझे इस से अवगत करायेंगे।

उत्तर का पाठ

हर प्रकार की प्रशंसा एवं गुणगान केवल अल्लाह के लिए योग्य है, तथा दुरूद व सलाम की वर्षा हो अल्लाह के रसूल पर। इसके बाद :

सिंघी लगाने वाला और सिंघी लगवाने वाला दोनों का रोज़ा टूट जायेगा, और उन दोनों पर (दिन के शेष भाग में) खाने पीने से रूक जाना और (उस दिन की) क़ज़ा करना अनिवार्य है ; क्योंकि नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम का फरमान है : “ सिंघी लगाने वाले और सिंघी लगवाने वाले का रोज़ा टूट गया।” इसे अबू दाऊद (हदीस संख्या : 2367) और इब्ने माजा (हदीस संख्या : 1679) ने रिवायत किया है और अल्बानी ने सहीह अबू दाऊद (हदीस संख्या : 2074) में इसे सहीह कहा है।

और अल्लाह तआला ही तौफीक़ प्रदान करने वाला (शक्ति का स्रोत) है, तथा अल्लाह तआला हमारे ईश्दूत मुहम्मद, उनकी संतान और साथियों पर दया और शांति अवतरित करे।

संदर्भ

रोज़े को अमान्य करने वाली चीज़ें

स्रोत

इफ्ता और वैज्ञानिक अनुसंधान की स्थयी समिति 10 / 262

at email

न्यूज़लेटर

इस्लाम प्रश्न और उत्तर वेबसाइट के न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

phone

इस्लाम प्रश्न और उत्तर एप्लिकेशन

सामग्री तक त्वरित पहुँच और ऑफ़लाइन ब्राउज़िंग के लिए

download iosdownload android