यदि ईसवी तारीख़ लिखने की आवश्यकता पड़े

प्रश्न 1552

आपकी जानकारी में यह बात लाना चाहता हूँ कि इस्लामी फ़ोरम के कार्यालय उन देशों में स्थित हैं, जहाँ सरकारी और प्रशासनिक कार्यों में ईसवी कैलेंडर का इस्तेमाल किया जाता है, जबकि हम हिजरी तारीख़ के अनुसार काम करते हैं।

इसके कारण हमें उन सरकारी विभागों के साथ लेन-देन में कठिनाई का सामना करना पड़ता है जो हिजरी तारीख़ का इस्तेमाल नहीं करते। इसके अलावा, बजट निर्धारित करने, वेतन देने और उन देशों के संबंधित विभागों को वित्तीय रिपोर्टें प्रस्तुत करने में भी समस्याएँ आती हैं।

तो क्या हमारे लिए आवश्यकता के कारण, लेन-देन और बजट के मामलों में ईसवी तारीख़ पर निर्भर करना जायज़ है, जबकि हमें हिजरी तारीख़ के महत्व का पूरा एहसास है और हम यह भी मानते हैं कि यह मुसलमानों की पहचान तथा काफ़िरों से उनकी विशिष्टता दर्शाने वाले प्रतीकों में से एक है?

उत्तर का पाठ

हर प्रकार की प्रशंसा एवं गुणगान केवल अल्लाह के लिए योग्य है, तथा दुरूद व सलाम की वर्षा हो अल्लाह के रसूल पर। इसके बाद :

हिजरी और ईसवी, दोनों तारीख़ों का इस्तेमाल करने में कोई हर्ज नहीं है, लेकिन हिजरी तारीख़ को पहले लिखा जाए और उसके बाद यह लिखा जाए कि इसके अनुसार ईसवी तारीख़ अमुक है।

इसका कारण यह है कि हिजरी कैलेंडर चाँद के दिखाई देने पर आधारित है। चंद्रमास के आरंभ का पता एक स्पष्ट और प्रत्यक्ष संकेत से चलता है, जो आँखों वालों से छिपा नहीं रहता। इसके विपरीत, ईसवी कैलेंडर के महीनों की शुरुआत का पता लगाने के लिए गणना के अतिरिक्त कोई ऐसा स्पष्ट प्राकृतिक संकेत नहीं है जिससे उनका आरंभ जाना जा सके।

इसीलिए इस्लामी शरीअत ने रोज़े, हज्ज, एतिकाफ़ और इसी प्रकार के अन्य धार्मिक मामलों में अरबी (हिजरी) महीनों को मान्यता दी है।

अतः हिजरी तारीख़ से शुरुआत करना इस्लाम के प्रतीकों और उसकी विशिष्टताओं को उन लोगों के सामने प्रकट करने का एक माध्यम है जो उनसे अनजान हैं।

और अल्लाह तआला ही सबसे अधिक ज्ञान रखने वाला है।

संदर्भ

दोस्ती और दुश्मनी

स्रोत: 

अल-लूलू अल-मकीन मिन फ़तावा अश-शैख़ इब्न जिब्रीन, पृष्ठ 53.

Previous
अगला

न्यूज़लेटर

इस्लाम प्रश्न और उत्तर वेबसाइट के न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

इस्लाम प्रश्न और उत्तर एप्लिकेशन

सामग्री तक त्वरित पहुँच और ऑफ़लाइन ब्राउज़िंग के लिए

App StoreGoogle Play