होश खो देने वाले का रोज़ा रखना

1,232

प्रश्न 37684

क्या मिर्गी (एक बीमारी जिससे प्रभावित व्यक्ति थोड़े समय के लिए चेतना खो देता है) से पीड़ित व्यक्ति के लिए रोज़ा रखना अनिवार्य है।

उत्तर का पाठ

हर प्रकार की प्रशंसा एवं गुणगान केवल अल्लाह के लिए योग्य है, तथा दुरूद व सलाम की वर्षा हो अल्लाह के रसूल पर। इसके बाद :

हाँ, उस व्यक्ति पर रोज़ा रखना अनिवार्य है, जो रमज़ान में बेहोशी से पीड़ित हो जाता है। इसकी वजह से उससे रोज़ा समाप्त नहीं होता है।

शैख इब्ने बाज़ रहिमहुल्लाह से पूछा गया :

एक आदमी कुछ घंटों के लिए होश खो देता है, क्या उसपर रोज़ा अनिवार्य है?

तो उन्होंने जवाब दिया :

“यदि वह केवल कुछ घंटों के लिए होश खो देता है, तो उसपर रोज़ा अनिवार्य है, जैसे कि वह व्यक्ति जो (रोज़े की हालत में) थोड़ी देर के लिए सो जाता है। तथा उसका कभी-कभी दिन के दौरान या रात के दौरान होश खो देना, उसपर रोज़े की अनिवार्यता को नहीं रोकता है।” उद्धरण समाप्त हुआ।

“फतावा अश-शैख इब्ने बाज़” (15/210)।

लेकिन अगर उसकी बेहोशी की अवधि लंबी हो जाए यहाँ तक कि वह पूरे दिन (यानी फ़ज्र से सूरज डूबने तक) बेहोश रहे, तो उसका रोज़ा सही (मान्य) नहीं है और उसपर उस दिन की क़ज़ा करना ज़रूरी है। परंतु अगर वह दिन के दौरान होश में आ जाए, तो उसका रोज़ा सही है।

तथा प्रश्न संख्या (12425 ) भी देखें।

संदर्भ

उज़्र वालों के रोज़े

स्रोत

साइट इस्लाम प्रश्न और उत्तर

answer

समान विषय

at email

न्यूज़लेटर

इस्लाम प्रश्न और उत्तर वेबसाइट के न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

phone

इस्लाम प्रश्न और उत्तर एप्लिकेशन

सामग्री तक त्वरित पहुँच और ऑफ़लाइन ब्राउज़िंग के लिए

download iosdownload android