उम्रा में मक्का के लोगों का मीक़ात

2,590

प्रश्न 43065

मक्का वाले उम्रा के लिए कहाँ से एहराम बाँधेंगेॽ यदि उनका ग्रीष्मकालीन विश्राम गृह “अल-हदा” में है (जो कि मीक़ात से पहले है), तो वे भी उम्रा के लिए कहाँ से एहराम बांधेंगेॽ

उत्तर का पाठ

हर प्रकार की प्रशंसा एवं गुणगान केवल अल्लाह के लिए योग्य है, तथा दुरूद व सलाम की वर्षा हो अल्लाह के रसूल पर। इसके बाद :

हर प्रकार की प्रशंसा और गुणगान केवल अल्लाह के लिए योग्य है।

मक्का वाले उम्रा के लिए हरम की सीमा के बाहर से एहराम बांधेंगे जैसे कि तनईम (जो कि हरम की सीमा से बाहर है)।  यदि वे गर्मियों के दौरान “अल-हदा” में रहते हैं तो वे उम्रा के लिए अपने स्थान से एहराम बांधेंगे; क्योंकि नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने जब मीक़ात को निर्धारित किया तो फरमाया : “.. और जो मीक़ात के अंदर है तो वह उसी जगह से एहराम बांधेगा जहाँ से उसने उसका आरंभ किया है, यहाँ तक कि मक्का के लोग मक्का ही से एहराम बांधेंगे।” मुत्तफक़ अलैह। तथा सहीह बुखारी व सहीह मुस्लिम में प्रमाणित है कि आप सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने आयशा रज़ियल्लाहु अन्हा को, जबकि उन्हों ने उम्रा का इरादा किया और वह मक्का में थीं, आदेश दिया कि वह हिल्ल (अर्थात हरम के बाहर) से एहराम बांधें।

और अल्लाह तआला ही तौफ़ीक़ प्रदान करने वाला है।

संदर्भ

मीक़ात (वह स्थान जहाँ से हज्ज व उम्रा करने वाले एहराम बाँधते है)

स्रोत

“अल-लजनह अद्-दाईमह लिल-बुहूस अल-इल्मिय्यह वल-इफ्ता” (11/129).

at email

न्यूज़लेटर

इस्लाम प्रश्न और उत्तर वेबसाइट के न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

phone

इस्लाम प्रश्न और उत्तर एप्लिकेशन

सामग्री तक त्वरित पहुँच और ऑफ़लाइन ब्राउज़िंग के लिए

download iosdownload android