उसने दूसरे की तरफ से हज्ज किया तो क्या उसे हज्ज की फज़ीलतें प्राप्त होंगी ?

5,700

प्रश्न 45766

यदि मनुष्य किसी दूसरे की तरफ से हज्ज करे, तो क्या उसे वह अज्र व सवाब प्राप्त होगा जिसका नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने अपने इस कथन में उल्लेख किया है: "जिस व्यक्ति ने हज्ज किया और (उसके दौरान) संभोग (और कामुक वार्तालाप) तथा गुनाह और नाफरमानी (पाप एंव अवज्ञा) नहीं किया तो वह उस दिन के समान निर्दोष हो जाता है जिस दिन कि उसकी माँ ने उसे जना था।" ?

उत्तर का पाठ

हर प्रकार की प्रशंसा एवं गुणगान केवल अल्लाह के लिए योग्य है, तथा दुरूद व सलाम की वर्षा हो अल्लाह के रसूल पर। इसके बाद :

"इस प्रश्न का उत्तर इस बात पर निर्भर करता है कि: क्या इस आदमी ने अपनी तरफ से हज्ज किया है या अपने अलावा किसी दूसरे की तरफ से ?

इसका उत्तर यह है कि:

निःसंदेह उसने अपने अलावा किसी दूसरे की तरफ से हज्ज किया है,अपनी तरफ से हज्ज नहीं किया है।अतः उसे वह अज्र नहीं मिलेगा जिसका नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने उल्लेख किया है;कयोंकि उसने अपने अलावा दूसरे की तरफ से हज्ज किया है। किंतु इन-शा अल्लाह यदि उसने अपने भाई को लाभ पहुँचाने और उसकी आवश्यकता को पूरी करने का इरादा किया है तो अल्लाह तआला उसे पुण्य देगा।"

संदर्भ

कर्मों के गुण (विशेषतायें)
हज्ज से संबंधित विभिन्न मसाईल

स्रोत

"फतावा इब्ने उसैमीन" (21/34)

at email

न्यूज़लेटर

इस्लाम प्रश्न और उत्तर वेबसाइट के न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

phone

इस्लाम प्रश्न और उत्तर एप्लिकेशन

सामग्री तक त्वरित पहुँच और ऑफ़लाइन ब्राउज़िंग के लिए

download iosdownload android