रोज़ेदार व्यक्ति का इंजेक्शन लगवाना

1,847

प्रश्न 8652

रमज़ान में दिन के दौरान इंजेक्शन द्वारा चिकित्सा-उपचार करने का क्या हुक्म है, चाहे वह पोषण (ताक़त) के लिए हो, या चिकित्सा के लिए होॽ

उत्तर का पाठ

हर प्रकार की प्रशंसा एवं गुणगान केवल अल्लाह के लिए योग्य है, तथा दुरूद व सलाम की वर्षा हो अल्लाह के रसूल पर। इसके बाद :

रमज़ान में दिन के दौरान एक रोज़ेदार व्यक्ति के लिए मांसपेशियों (इंट्रामस्क्युलर) और नसों में (इंट्रावीनस) इंजेक्शन के द्वारा उपचार करना जायज़ है। लेकिन रोज़ेदार के लिए रमज़ान में दिन के दौरान पोषण (ताक़त) का इंजेक्शन लेना जायज नहीं है। क्योंकि वह खाने और पीने के हुक्म के अंतर्गत आता है। इसलिए इन इंजेक्शनों को लेना रमज़ान में रोज़ा तोड़ने का एक बहाना समझा जाता है। अगर रात के समय मांसपेशियों (इंट्रामस्क्युलर) या नसों में (इंट्रावीनस) इंजेक्शन लेना संभव है, तो यह बेहतर है।

और अल्लाह ही सामर्थ्य प्रदान करने वाला है।

संदर्भ

रोज़े को अमान्य करने वाली चीज़ें

स्रोत

शैक्षणिक अनुसंधान एवं इफ़्ता की स्थायी समिति (10/252)

at email

न्यूज़लेटर

इस्लाम प्रश्न और उत्तर वेबसाइट के न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

phone

इस्लाम प्रश्न और उत्तर एप्लिकेशन

सामग्री तक त्वरित पहुँच और ऑफ़लाइन ब्राउज़िंग के लिए

download iosdownload android