क्या शादी दुनिया के कामों में से है या आख़िरत के कामों में से?

प्रश्न 8891

क्या शादी आख़िरत के कामों में से है या दुनिया के कामों और नफ़्स की इच्छाओं को पूरा करने के साधनों में से है?

उत्तर का पाठ

हर प्रकार की प्रशंसा एवं गुणगान केवल अल्लाह के लिए योग्य है, तथा दुरूद व सलाम की वर्षा हो अल्लाह के रसूल पर। इसके बाद :

यदि शादी करने से किसी प्रकार की आज्ञाकारिता और नेकी का इरादा हो, जैसे कि अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम का अनुसरण करने, या नेक और सदाचारी संतान प्राप्त करने, या स्वयं को हराम से बचाने तथा अपनी शर्मगाह, निगाह और दिल की हिफ़ाज़त करने का इरादा हो और इसी प्रकार के अन्य नेक उद्देश्य हों - तो ऐसी शादी आख़िरत के कामों में से है और इस पर सवाब मिलेगा। लेकिन यदि शादी करते समय इनमें से किसी भी नेक उद्देश्य की नीयत न हो, तो वह दुनिया के कामों और नफ़्स की इच्छाओं को पूरा करने के साधनों में से एक अनुमेय (जायज़) काम है। ऐसी स्थिति में न तो उसपर सवाब मिलेगा और न ही गुनाह होगा।

और अल्लाह ही सबसे अधिक ज्ञान रखने वाला है।

संदर्भ

पारिवारिक शास्त्र

स्रोत: 

फ़तावा इमाम नववी, पृष्ठ 179.

Previous
अगला

न्यूज़लेटर

इस्लाम प्रश्न और उत्तर वेबसाइट के न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

इस्लाम प्रश्न और उत्तर एप्लिकेशन

सामग्री तक त्वरित पहुँच और ऑफ़लाइन ब्राउज़िंग के लिए

App StoreGoogle Play