उसने अपने साले से कहा : तेरी बहन को तलाक़ है। तो क्या तलाक़ हो जाएगाॽ

1,867

प्रश्न 103933

अगर मेरे पति मेरे भाई से कहते हैं : “तेरी बहन को तलाक़ है।” तो क्या तलाक़ हो जाएगाॽ

उत्तर का पाठ

हर प्रकार की प्रशंसा एवं गुणगान केवल अल्लाह के लिए योग्य है, तथा दुरूद व सलाम की वर्षा हो अल्लाह के रसूल पर। इसके बाद :

अगर पति अपने साले से कहता है : “तेरी बहन को तलाक़ है। और उसका अभिप्राय उसकी पत्नी है, तो यह ऐसे ही है जैसे वह कहे : “मेरी औरत को तलाक़ है”, या “मेरी पत्नी को तलाक़ है।”, अतः तलाक़ हो जाएगा। तलाक़ में यह शर्त नहीं है कि वह पत्नी के सामने हो या पत्नी उसे सुनती हो।

यहाँ जो तलाक़ होता है : वह एकल तलाक़ होता है। इसलिए पति को इद्दत के दौरान अपनी पत्नी को वापस लौटाने का अधिकार है, अगर यह पहला या दूसरा तलाक़ था।

और अल्लाह तआला ही सबसे अधिक ज्ञान रखता है।

संदर्भ

तलाक

स्रोत

साइट इस्लाम प्रश्न और उत्तर

at email

न्यूज़लेटर

इस्लाम प्रश्न और उत्तर वेबसाइट के न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

phone

इस्लाम प्रश्न और उत्तर एप्लिकेशन

सामग्री तक त्वरित पहुँच और ऑफ़लाइन ब्राउज़िंग के लिए

download iosdownload android