रोज़ा रखने तथा नाखून काटने और जघन के बाल काटने के बीच कोई संबंध नहीं है

1,999

प्रश्न 14030

क्या यह बात सही है कि रोज़ा रखने वाले व्यक्ति को अपने नाखून नहीं काटने चाहिए या अपने जघन के बाल नहीं काटने चाहिएॽ

उत्तर का पाठ

हर प्रकार की प्रशंसा एवं गुणगान केवल अल्लाह के लिए योग्य है, तथा दुरूद व सलाम की वर्षा हो अल्लाह के रसूल पर। इसके बाद :

ये कार्य (अर्थात् नाखून काटना और जघन के बाल शेव करना) ऐसी चीजें नहीं हैं जो विशेष रूप से रोज़ा रखने वाले व्यक्ति के लिए अनिवार्य हैं, और न ही ये ऐसी चीज़ें हैं जो रोज़ा रखने के विपरीत हैं। रोज़ा रखने वाला व्यक्ति केवल खाने, पीने और संभोग करने (आदि) से दूर रहता है, जो कि (दरअसल) रोज़ा को अमान्य करने वाली चीज़ें हैं। तथा वह पापों और बुरी चीज़ों, जैसे ग़ीबत और चुग़ली करने, से भी दूर रहता है, जो कि रोज़े के सवाब को कम करने वाली चीज़ें हैं।

 जहाँ तक नाखूनों और जघन के बालों की बात है, तो उन्हें काटना और शेव करना फ़ितरत की बातों (मनुष्य की प्राकृतिक स्वभाव) में से है, जिनके बारे में शरीयत-विधाता ने यह समय निर्धारित किया है कि उन्हें चालीस दिनों से अधिक नहीं छोड़ा जाना चाहिए। जबकि रोज़े की प्रामाणिकता का उनसे कोई लेना-देना नहीं है।

और अल्लाह तआला ही सबसे अधिक ज्ञान रखता है।

संदर्भ

रोज़ेदार के लिए वैध चीज़ें

स्रोत

शैख मुहम्मद सालेह अल-मुनज्जिद

at email

न्यूज़लेटर

इस्लाम प्रश्न और उत्तर वेबसाइट के न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

phone

इस्लाम प्रश्न और उत्तर एप्लिकेशन

सामग्री तक त्वरित पहुँच और ऑफ़लाइन ब्राउज़िंग के लिए

download iosdownload android