क्या पैदा होने वाले नये चाँद के आसमान में बने रहने के लिए किसी निश्चित अवधि की शर्त है ?

6,393

प्रश्न 1456

प्रत्येक चाँद महीने के आरंभ को सिद्ध करने का तरीक़ा क्या है, और क्या पैदा होने वाले चाँद के क्षितिज में बाक़ी रहने के लिए किसी निश्चित अवधि की शर्त है ?

उत्तर का पाठ

हर प्रकार की प्रशंसा एवं गुणगान केवल अल्लाह के लिए योग्य है, तथा दुरूद व सलाम की वर्षा हो अल्लाह के रसूल पर। इसके बाद :

नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम से प्रमाणित सहीह हदीसों से पता चलता है कि जब भी कोई विश्वस्त व्यक्ति शाबान की तीसवीं रात में या रमज़ान की तीसवीं रात में सूरज डूबने के बाद चाँद देख ले तो चाँद के देखे जाने का एतिबार होगा, और उसके द्वारा महीने के आरंभ को जाना जायेगा। इस बात की कोई आवश्यकता नहीं है कि सूरज डूबने के बाद चाँद के ठहरे रहने की अवधि का एतिबार किया जाए, चाहे वह बीस मिनट हो या उससे कम या उससे अधिक हो। क्योंकि सहीह हदीसों में कोई ऐसी दलील नहीं है जिससे सूरज डूबने के बाद चाँद के गायब होने के लिए कुछ निश्चित मिनटों के निर्धारण का पता चलता हो। और अल्लाह तआला ही सबसे अधिक ज्ञान रखने वाला है।

संदर्भ

चाँद देखना

स्रोत

फतावा स्थायी समिति 10/91

at email

न्यूज़लेटर

इस्लाम प्रश्न और उत्तर वेबसाइट के न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

phone

इस्लाम प्रश्न और उत्तर एप्लिकेशन

सामग्री तक त्वरित पहुँच और ऑफ़लाइन ब्राउज़िंग के लिए

download iosdownload android