जब कोई व्यक्ति इमाम के वित्र पर एक रकअत की वृद्धि करे ताकि वह वित्र बाद में पूरा करे

9,420

प्रश्न 3453

कुछ लोग जब इमाम के साथ वित्र पढ़ते हैं और इमाम सलाम फेर देता है तो वे खड़े हो जाते हैं और एक रकअत पढ़ते हैं ताकि वह वित्र को रात के अंतिम हिस्से में पढ़ें, तो इस कार्य का क्या हुक्म है? और क्या इसे इमाम के साथ नमाज़ से फारिग होना समझा जायेगा?

उत्तर का पाठ

हर प्रकार की प्रशंसा एवं गुणगान केवल अल्लाह के लिए योग्य है, तथा दुरूद व सलाम की वर्षा हो अल्लाह के रसूल पर। इसके बाद :

हम इसमें कोई आपत्ति की बात नहीं समझते हैं। विद्वानों ने इसे स्पष्टता के साथ उल्लेख किया है। और इसमें कोई आपत्ति की बात नहीं है ताकि वह अपनी वित्र को रात के अंतिम भाग में अदा करे। और इस पर यह बात पूरी उतरती है कि उसने इमाम के साथ क़ियाम किया है यहाँ तक कि वह नमाज़ से फारिग हो गया। क्योंकि उसने इमाम के नमाज़ से फारिग होने तक उसके साथ क़ियाम कया है और एक शरई हित के लिए एक रकअत अधिक पढ़ी है ताकि उसकी वित्र रात के अंतिम हिस्से में हो। अतः इसमें कोई हरज और आपत्ति की बात नहीं है, और इसकी वजह से वह इमाम के साथ क़ियाम करने से बाहर नहीं निकलेगा, बल्कि उसने इमाम के साथ कियाम किया है, यहाँ तक कि वह फारिग हो गया, लेकिन वह उसके साथ फारिग नही हुआ है बल्कि थोड़ा विलंब कर दिया है।

संदर्भ

तरावीह की नमाज़ और शबे-क़द्र
नमाज़ में इमामत

स्रोत

शैख अब्दुल अज़ीज़ बिन बाज़ की किताबः अल-जवाबुस्सहीह मिन अहकामि सलातिल्लैल वत्तरावीह, पृष्ठ: 541

at email

न्यूज़लेटर

इस्लाम प्रश्न और उत्तर वेबसाइट के न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

phone

इस्लाम प्रश्न और उत्तर एप्लिकेशन

सामग्री तक त्वरित पहुँच और ऑफ़लाइन ब्राउज़िंग के लिए

download iosdownload android