वह पेट दर्द से पीड़ित है

1,854

प्रश्न 37921

मुझे पेट की समस्या है जो मुझे रोज़ा रखने से रोकती है। मैंने रमज़ान के हर दिन के बदले एक मुसलमान को खाना खिलाने के लिए पैसे दिए हैं। क्या कोई और चीज़ है जो मैं कर सकता हूँ?

उत्तर का पाठ

हर प्रकार की प्रशंसा एवं गुणगान केवल अल्लाह के लिए योग्य है, तथा दुरूद व सलाम की वर्षा हो अल्लाह के रसूल पर। इसके बाद :

यदि यह बीमारी जो आपको रोज़ा रखने से रोक रही है, उससे आपके ठीक होने की कोई उम्मीद नहीं है, तो आपने जो किया है वह सही है, क्योंकि वह बीमार व्यक्ति जो ऐसी बीमारी से पीड़ित है जिससे उसके ठीक होने की कोई उम्मीद नहीं है, उसपर प्रत्येक दिन के बदले एक गरीब को खाना खिलाना अनिवार्य है। उसपर कोई और चीज़ अनिवार्य नहीं है।

लेकिन अगर बीमारी ऐसी है जिससे ठीक होने की आशा की जाती है, तो जब स्वास्थ्य लाभ हो जाए तो आपपर उन दिनों की क़ज़ा करना अनिवार्य है जिन दिनों का आपने रोज़ा नहीं रखा था, और ऐसी स्थिति में आपके लिए यह जायज़ नहीं है कि आप गरीबों को खाना खिलाएँ, जबकि आप क़ज़ा करने में समर्थ हैं।

संदर्भ

रोगी का रोज़ा

स्रोत

साइट इस्लाम प्रश्न और उत्तर

at email

न्यूज़लेटर

इस्लाम प्रश्न और उत्तर वेबसाइट के न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

phone

इस्लाम प्रश्न और उत्तर एप्लिकेशन

सामग्री तक त्वरित पहुँच और ऑफ़लाइन ब्राउज़िंग के लिए

download iosdownload android