ऐसे व्यक्ति को क्या करना चाहिए जिसने रोज़ा छोड़ दिया

2,227

प्रश्न 7449

मैं 25 साल की एक युवा महिला हूँ। लेकिन बचपन से लेकर 21 साल की उम्र को पहुँचने तक, मैंने आलस्य के कारण न तो रोज़ा रखा और न ही नमाज़ पढ़ी। मेरे माता-पिता मुझे नसीहत करते थे, लेकिन मैंने परवाह नहीं की। अब मुझे क्या करना चाहिएॽ ज्ञात रहे कि अल्लाह तआला ने मुझे मार्गदर्शन प्रदान किया है और अब मैं रोज़ा रखती हूँ और जो कुछ (अतीत में) गुज़र चुका, उसपर मुझे पछतावा है।

उत्तर का पाठ

हर प्रकार की प्रशंसा एवं गुणगान केवल अल्लाह के लिए योग्य है, तथा दुरूद व सलाम की वर्षा हो अल्लाह के रसूल पर। इसके बाद :

तौबा अपने से पहले पापों को मिटा देती है। इसिलए आपने जो कुछ किया है, उसपर आपको पछतावा होना चाहिए, उसे दोबारा न करने का संकल्प करना चाहिए और इबादत में सत्यता अपनाना चाहिए। तथा दिन और रात में अधिक से अधिक नफ़ल नमाज़ें, नफ़ल रोज़े, ज़िक्र, क़ुरआन का पाठ और दुआ करना चाहिए। और अल्लाह तआला अपने बंदों की तौबा को स्वीकार करता है और उनके बुरे कर्मों को क्षमा कर देता है।

संदर्भ

कफ्फारा (परायश्चित)

स्रोत

फतावा अश-शैख इब्ने बाज़

at email

न्यूज़लेटर

इस्लाम प्रश्न और उत्तर वेबसाइट के न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

phone

इस्लाम प्रश्न और उत्तर एप्लिकेशन

सामग्री तक त्वरित पहुँच और ऑफ़लाइन ब्राउज़िंग के लिए

download iosdownload android