उसने सोचा कि गर्भपात के साथ निकलने वाला खून निफ़ास का ख़ून है, इसलिए उसने अपना रोज़ा तोड़ दिया

922

प्रश्न 81169

रमज़ान के महीने में एक दिन मैं तीन महीने से कम समय के गर्भ को गिरवाने के लिए अस्पताल गई। मैंने कुछ दवाएँ लीं, और गर्भपात के बाद मैंने यह सोचकर कुछ खाना खाया कि मेरे लिए खाना खाना जायज़ है। लेकिन घर वापस आने के बाद मैंने इंटरनेट पर सर्च किया और मुझे पता चला कि मुझे रोज़ा रखना और नमाज़ पढ़ना चाहिए था, क्योंकि वह खून ख़राब खून है। इसलिए मैंने रमज़ान ख़त्म होने के बाद उस दिन की क़ज़ा की जो मुझसे छूट गया था। क्या मैंने जो किया वह पर्याप्त है या मुझे क्या करना चाहिए?

उत्तर का पाठ

हर प्रकार की प्रशंसा एवं गुणगान केवल अल्लाह के लिए योग्य है, तथा दुरूद व सलाम की वर्षा हो अल्लाह के रसूल पर। इसके बाद :

सर्व प्रथम :

जानबूझकर गर्भपात कराने का हुक्म प्रश्न संख्या : (42321 ) के उत्तर में उल्लेख किया जा चुका है, इसलिए उसे देखें।

इसी तरह विभिन्न चरणों में भ्रूण के गिरने पर निष्कर्षित होने वाले नियमों का वर्णन प्रश्न संख्या : (12475) के उत्तर में किया जा चुका है।

दूसरा :

यदि कोई महिला अपने भ्रूण का गर्भपात कराती है और उसमें कोई मानवीय लक्षण (मानव संरचना) स्पष्ट नहीं होता है, जैसे कि सिर और अंग (हाथ-पैर), तो उसके साथ निकलने वाला खून खराब खून है, जो नमाज़ पढ़ने और रोज़ा रखने से नहीं रोकता है। यदि उसमें मानवीय लक्षण (मानव संरचना) स्पष्ट है, तो वह रक्तस्राव प्रसवोत्तर रक्त है। न्यूनतम अवधि जिसके दौरान मानव संरचना स्पष्ट होता है, इक्यासी दिन है, जैसा कि उत्तर संख्या (37784) में बताया गया है।

तीसरा :

यदि आपने यह सोचकर अपना रोज़ा तोड़ दिया कि निकलने वाला ख़ून निफास का ख़ून (प्रसवोत्तर रक्तस्राव) है, फिर पता चला कि वह खराब खून था, और आपने रोज़े और नमाज़ की क़ज़ा कर ली, तो आपको कुछ भी करने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन यदि आपने उस दिन की नमाज़ की क़ज़ा नहीं की है, तो उसकी क़ज़ा करने में जल्दी करें।

अल्लाह हमें और आपको अपनी आज्ञा मानने और अपनी प्रसन्नता प्राप्त करने की तौफ़ीक़ प्रदान करे।

और अल्लाह तआला ही सबसे अधिक ज्ञान रखता है। 

संदर्भ

मासिक धर्म और प्रसव रक्तस्राव
रमज़ान और महिलायें

स्रोत

साइट इस्लाम प्रश्न और उत्तर

answer

समान विषय

at email

न्यूज़लेटर

इस्लाम प्रश्न और उत्तर वेबसाइट के न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

phone

इस्लाम प्रश्न और उत्तर एप्लिकेशन

सामग्री तक त्वरित पहुँच और ऑफ़लाइन ब्राउज़िंग के लिए

download iosdownload android